चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के मकरी पहरा गांव निवासी विजय कुमार ने गुरुवार को एसडीएम से बताया कि उसकी माता का फर्जी मृत्यु प्रमाण जारी किया गया है। आरोपलगाया कि ऐसा करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बताया कि कुछ फर्जी कागजात के सहारे संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसलिए जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। संवाद