मानिकपुर। जिला पुलिस टीम को डाकू गौरी यादव गैंग के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।
बीहड़ क्षेत्र व डाकू गौरी के गांव के पास ददरी पुलिस चौकी की टीम ने जंगली क्षेेत्र में डकैतों व उनके मददगारों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए दूरबीन का प्रयोग शुरू किया है। चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस दूरबीन का प्रयोग पुलिस टीम चौकी से भी रात को करती है साथी ही गश्त के दौरान भी इससे मदद मिलती है। लगभग एक किमी के दायरे के लोगों ही चहलकदमी को आसानी से देखा जा सकता है। (संवाद)