चित्रकूट। डीएम ने बृहस्पतिवार को विकासखंड मऊ स्थित गोशाला बरहा कोटरा में व्यवस्थाओं की हकीकत जांची। मुआयने में गोशाला में 125 गोवंश संरक्षित मिले। भूसा तो पर्याप्त मिला लेकिन पशु आहार और हरा-चारा नदारद था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने उपस्थित प्रधान, सचिव और बीडीओ हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)