फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 गांवों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/सरैंया (चित्रकूट)। आंधी के साथ गुरुवार को बारिश होने से 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसमें दूसरे दिन भी 20 गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है। इससे पेयजल की भी समस्या रही।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र में गुरुवार की शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से क्षेत्र के 30 गांवों की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। 20 गांवों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हुई। इसमें रामपुर, निही चिरैया, टिकरिया, सकरौंहा, रानीपुर कल्याणपुर, रामपुर कल्याणगढ़, डोड़ा माफी, कोलानपुरवा, खिचरी, उमरी आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
सकरौंहा गांव के कमलेश तिवारी, सुरेश कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की शाम को तेज हवा चलने के साथ बारिश होने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। दूसरे दिन चालू नहीं हो सकी। गांव में लगे नलकूप के माध्यम से पानी की आपूर्ति होती है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से नलकूप नहीं चला। इससे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

टिकरिया गांव के राजन कोल, श्यामू कोल, रानी देवी ने बताया कि टिकरिया गांव जंगल के बीच में बसा है। यदि को बिजली का कोई उपकरण खराब हो जाता है तो उसके बनने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। निही चिरैया निवासी सुमन, किरन ने बताया कि उनका गांव पहाड़ के नीचे बसा हुआ है। बिजली की आपूर्ति का कोई ठिकाना नहीं रहता है। कब आयी कब चली गई इसका कोई समय नहीं रहता। यदि तेज हवा चल गई तो बिजली की तारें टूट जाती हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि दस अधिक गांव की बिजली की आपूर्ति सही कर ली गई है। अन्य गांवों में बिजली सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें