फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजगीर ने बिजली के तार से फंदा लगाकर जान दी

Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में अज्ञात कारणों के चलते राजगीर बिजली के तार से फंदे पर झूल गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

कंधईपुर मजरा चकौंध निवासी राजबहादुर सिंह राजपूत ने बताया कि उसका पुत्र जगरूप सिंह (30) राजगीर था। चार दिन पहले उसकी पत्नी गुड्डी देवी व बच्चे मायका पड़री गढ़ीघाट रैपुरा गए थे। वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। शुक्रवार की शाम वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। परिजनों ने उसे खाना दिया इसके बाद वह अपना कमरा बंदकर सोने के लिए चला गया। कमरे में ही वह बिजली के तार से फंदे पर झूल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी गुड्डी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इस संबंध में कोतवाल गुलाब चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें