फोटो-6- शहर के चंद्रलोक परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान में संकल्प के बाद हस्ताक्षर करती युवती। ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के पांडेय कालोनी में बैनर में हस्ताक्षर कराकर मतदान करने का आह्वान किया गया। कहा कि सभी लोग अपना वोट जरूर डालें।
अमर उजाला फाउंडेशन व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र मेें मतदान का बहुत महत्व है। देश के हर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज है कि निष्पक्ष मतदान करे। जिले में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसमें सभी परिवार के साथ मिलकर मतदान करें। इस मौके पर भूमि, किरण, रेखा देवी, ज्योति कुमारी, मीना देवी, ममता, विकास मौजूद रहे।