फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम समेत आठ लोग उल्टी, दस्त व डायरिया से पीड़ित

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को आठ मरीज डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। उधर, भागीरथी का पुरवा रैपुरा निवासी बऊवा का आठ वर्षीय पुत्र पवन, ढोलबजा भरतकूप निवासी विकास की दो वर्षीय पुत्री अनन्या, पहाड़ी निवासी कौशल्या (35) को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह छिपनी निवासी शांति देवी (35), शिवरामपुर निवासी राजकुमार (25), बरद्वारा राजापुर निवासी राम निषाद की सात वर्षीय पुत्री रोशनी व कजियाना कर्वी निवासी नौशाद (30) व चकजाफर निवासी सतीश कुमार (26) को भी उल्टी, दस्त, पेटदर्द व डायरिया की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें