चित्रकूट। जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, पेट दर्द और डायरिया के आठ मरीज भर्ती भर्ती कराए गए। इसके अलावा ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही।
गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 520 मरीज इलाज कराने आए। इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।चंद्रगहना निवासी कमल किशोर की 14 वर्षीय पुत्री अंजली, गढ़वारा रैपुरा निवासी प्रमोद की चार वर्षीय पुत्री सीमा, शंकर बाजार निवासी दिनेश सोनी का पांच वर्षीय पुत्र तरुण, मिशन रोड निवासी सुमित्रा (30), लोढ़वारा निवासी राधा (40), जगदीशगंज निवासी गिरिजा (40), पहाड़ी निवासी सुनील की छह वर्षीय पुत्री रूबी, रमयापुर निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री आरती को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।