चित्रकूट। खांसी-जुकाम व बुखार के आठ मरीज शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। भुइहरी माफी निवासी अर्पित की पांच माह की पुत्री आकांक्षा, ओबरी निवासी कैलाश की 15 वर्षीय बेटी रूपा, शंकर बाजार निवासी तुलसा देवी (70), गढ़ीवा निवासी गोरेलाल का एक वर्षीय पुत्र अयांश, बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60), शोभा सिंह का पुरवा निवासी गेंदिया (70), मकरी निवासी राहुल (22) व बघौड़ा निवासी शांति देवी (30) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।