फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आठ इंजीनियर ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ के बैनर तले आठ कर्मचारियों ने सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान जिला अस्पताल में किया। महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रकांत गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह अभियंता दिवस के अवसर पर सचिव निखिल सिंह, रजनी कांत मौर्य, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, लवलेश कुमार, शेख मुहम्मद आलम, अवनीश सिंह ने रक्तदान किया। इसके बाद शाम को नेत्रहीन के विकासार्थ सामाजिक संस्थान में जाकर छात्राओं को कन्या भोज कराया। इसमें सिंचाई के अभिषेक मिश्रा व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डाॅ. तनवीर अफरोज ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र सौंपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें