फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीखते समय ई-रिक्शा पलटा, घायल

Wed, 14 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के खंभारिया गांव में सीखते समय ई-रिक्शा पलट गया। इससे चालक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंभारिया गांव निवासी हुसैन अली ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका बेटा रहमत अली ई रिक्शा चलाना सीख रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। इससे गिरकर बेटा घायल हो गया। बेटे को तुरंत सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचा, वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें