फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डंपर ने सड़क में खड़े गोवंशों में मारी टक्कर पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ। थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचेता काॅलोनी के सामने डंपर ने गोवंश को टक्कर मार दी। इससे पांच गोवंशों की मौत हो गई। इस घटना पर साधु-संतों और समाजसेवियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे प्रयागराज की तरफ से मऊ की तरफ से आ रहे एक डंपर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े गोवंश को टक्कर मार दी। इससे मौके पर पांच गोवंश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर खंड विकास अधिकारी मऊ दिनेश मिश्र, कलचिहा प्रधान शारदा प्रसाद पांडेय और थानाध्यक्ष अंजनी सिंह पहुंचे। गोवंशों के शव को पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष बरगढ़ अंजनी सिंह ने बताया कि पांच गोवंशों की मौत हुई है। सभी गोवंश अन्ना थे। डंपर के बारे में पता लगाकर मामला दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने दुख जताते हुए कहा कि गोवंशों की ठीक से देखभाल गोशालाओं में नहीं की जा रही है। इससे इस तरह की घटनाएं होती है। सपा के पूर्व जिलध्यक्ष अनुज सिंह यादव का कहना कि भाजपा सरकार चुनाव के समय अन्ना मवेशियों के खाने पीने सहित अन्य इंतजाम करने के बड़े-बड़े वादे करती है। इसके बाद भी खुले आम अन्ना मवेशी घूम रहे है। इससे सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें