चित्रकूट। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और टास्क फोर्स ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर 1 से 17 नवंबर तक चले अभियान में 31 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। इन ट्रकों से करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। खनिज अधिकारी रणवीर सिंह और खनिज निरीक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख सड़कों पर सघन जांच की। खनिज विभाग ने 19 और टास्क फोर्स ने 12 ट्रकों पर कार्रवाई की। (संवाद)