चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जैम कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने व्यापार मंडल के लोगों को सामग्री विक्रय करने की भी विस्तृत जानकारी दी।
बुधवार को डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जैम पोर्टल भारत सरकार ने लागू किया है जो ट्रांसपेरेंसी है। उत्तर प्रदेश सरकार इसमें सहयोग कर रही है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश सरकार का अच्छा परफॉर्मेंस है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शासनादेश के अनुसार जैम से ही कार्यालय में उपयोग होने वाली वस्तुओं आदि खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि जो समस्या है वह तकनीकी सलाहकार प्रवीण बाघवानी से संपर्क करें। जिससे प्रदेश व जिले की प्रगति अच्छी रहे।
कार्यशाला में लखनऊ के तकनीकी सलाहकार प्रवीण वाधवानी व हिमांशु ने जैम गवर्नमेंट मार्केटप्लेस में आसान खरीदारी पारदर्शी प्रक्रिया कुशल प्रबंधन व निगरानी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीदारी जैम पोर्टल के माध्यम से ही करें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी ने उद्यमियों से कहा कि पंजीकरण यूआरसी पोर्टल की वेबसाइट पर ऑनलाइन 31 जुलाई तक अवश्य करा लें। इस अवसर पर पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, डीपीओ मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह सहित डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, अरुण गुप्ता, गुलाब चंद्र गुप्त आदि व्यापारी मौजूद रहे।
-
एसडीएम ने संभाला कार्यभार
मऊ । मऊ तहसील में नवागंतुक एसडीएम राकेश कुमार पाठक ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होने बताया कि शासन की मंशानुरूप विकास कार्य कराना पहली प्राथमिकता होगी। नवागंतुक एसडीएम इसके पूर्व जिला मुख्यालय कर्वी में तहसीलदार पद पर कार्यरत थे। संवाद
-