फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएम ने टेनिस में दिखाए हाथ, मंडलीय टीम में हुआ चयन

Sun, 27 Aug 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सिविल सर्विसेज मंडलीय चयन में चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खूब दमखम दिखाया। चित्रकूट डीएम ने टेनिस में हाथ दिखाए अब उनके नेतृत्व में 14 सदस्यीय मंडलीय टीम चार व पांच सितंबर को अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज व बरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होगी।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में सिविल सर्विसेज मंडलीय चयन ट्रायल में शतरंज, क्रिकेट, वॉलीबॉल , बैडमिंटन, तैराकी व टेनिस का ट्रायल कराया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा महोबा के खिलाड़ियों का चयन हुआ।
टेनिस में चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद, शतरंज में बांदा के आबकारी निरीक्षक रोहन कुमार व महोबा के पंकज सक्सेना, बैडमिंटन में बांदा के श्यामकिशोर, रामचंद्र, महोबा की नेहा देवी का चयन हुआ। इसी तरह क्रिकेट में बांदा से सैयद मोहम्मद अहमद व मो. हमजा हुसैन, तैराकी में हमीरपुर के अंबरीश शुक्ला के अलावा वॉलीबाल में महोबा के अखिलेश वर्मा, नागेंद्र कुमार, रविकुमार व चंद्रशेखर का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के चयन के दौरान प्रशिक्षक अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, श्रीकेशन व श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें