मानिकपुर। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने तहसील मानिकपुर अंतर्गत आश्रम पद्धति विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय मानिकपुर में ठहराए गए लोगों से खानपान आदि के विषय में जानकारी की। उन्होंने एसडीएम मानिकपुर संगम लाल तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राम आशीष वर्मा को निर्देश दिए कि यहां पर साफ सफाई अच्छी तरीके से कराई जाए इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए दूध की भी व्यवस्था कराएं जहां पर पेयजल की कोई समस्या हो वहां पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराएं कहीं पर कोई समस्या नहीं होना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर के प्रधानाचार्य डॉ. डीके झा को निर्देश दिए कि जो आपके विद्यालय में वाटर कूलर खराब है इसे तत्काल बनवा दिया जाए ताकि लोगों को पानी पीने की कोई समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम मारकुंडी इटवा डुडैला सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके गांव के लोगों से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी की तथा लोगों से घर में रहने को कहा है। संवाद