फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज समेत कुल 49 पाजिटिव मिले, कचहरी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को इस साल का कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकार्ड टूट गया है। जज, उनके चालक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी समेत कुल 49 नये मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक्टिव केस 119 हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार को कचहरी बंद रखने की घोषणा हुई है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 49 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना के 2317 मरीज हो चुके हैं। जबकि 15 की मौत हो चुकी है। वहीं एक मरीज के स्वस्थ्य होने पर घर भेजा गया है। उधर, मंगलवार को 917 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। लगातार तीन दिन से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार व सोमवार को जिले में 29-29 मरीज मिले थे अब मंगलवार को एक ही दिन में 49 मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी को निर्देश हैं कि मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें