चित्रकूट। लखनऊ में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद जिले के उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तर के उद्यमियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअल देखा गया। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार उद्योगों की स्थापना के साथ ही रोजगार बढ़ाने पर काम कर रही है। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि जनपद में 7,059.37 करोड़ राशि निवेश करने वाले अब तक कुल 88 परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार हुई है। जिससे जनपद में 7,145 लोगों को रोजगार मिलेगा। सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि इस निवेश से जनपद में विकास का इतिहास बदलेगा।
सम्मानित होने वाले उद्यमियों में आनंद स्वरूप तिवारी हाउसिंग, मनोज सरदाना टुस्को कंपनी, रूपा अग्रवाल होटल, किरन कुशवाहा मसाला ड्राई फूड, आशुतोष सिंह फर्नीचर, फूलचंद्र कुशवाहा मसाला उद्योग, सरोज डेयरी आदि क्षेत्रों में निवेश किए हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशवानी, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, तुलसीराम, सुधा सिंह, रवि गुप्ता, एसके केशरवानी आदि मौजूद रहे।