फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेहतर कार्य के लिए डीएम को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान (जुलाई-सितंबर 2024) में ब्लॉक रामनगर का शानदार प्रदर्शन रहा। उसने छह में से 4 संकेतकों में सौ फीसदी संतृप्ति हासिल की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रामनगर ब्लॉक ने निर्धारित छह प्रमुख संकेतकों में से चार में 100 फीसदी संतृप्ति हासिल की, जिनमें गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमास में प्रसव पूर्व पंजीकरण, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण प्रमुख हैं। अनुपूरक पोषण में 93.03 फीसदी और स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड में 85.80 फीसदी प्रगति भी दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वर्तमान में चल रहे सम्पूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा की, 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित हो रहा है और शत-प्रतिशत संतृप्ति के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें