चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने योजनाओं की बिन्दुवार दैनिक समीक्षा की। उन्होंने सिटी डेवलपमेंट में कहा कि जो कार्य प्रणाली बनाई हैं उसका रिव्यु करते रहें। रिपोर्ट को भेजें। विभागीय अधिकारी अपने सुपर विजन में तैयार कराएं। रूर्वन मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, जननी सुरक्षा वार्ड का निर्माण, विकास भवन में ट्रेनिंग सेंटर, ऑडिटोरियम, आवास विकास के तहत बारात घर निर्माण पर कहा कि एक साल हो गए हैं ग्राउंड पर कोई कार्य नहीं हुआ है। नहीं करना है तो इसको छोड़ दें। कार्यदाई संस्था जब करेंगे नहीं तो क्या होगा। इसको जल्द समाप्त करें। बरात घर निर्माण के अंतर्गत उन्होंने कहा कि ट्रायल्स अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। पानी की व्यवस्था अच्छी रहे। क्त्रस्य केंद्रों पर अधिक से अधिक गेहूं खरीदें। अभियान चलाकर सफाई कार्य हो। कहा कि वेंडरों को जो पटरी पर है उन्हें हटा दिया जाए। उनका भी परमानेंट स्थल चिन्हित कर उनकी व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा स्ट्रीट लाइट, पेयजल निकासी पर हो रहे कार्यों को शुरू करा दिया जाये। एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम पूजा यादव, डीपीआरओ तुलसीराम, सीएमओ भूपेश द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।