चित्रकूट । उत्तर प्रदेश कोषागार निदेशालय लखनऊ द्वारा उत्तम शासकीय कार्य निष्पादन में जिला कोषागार चित्रकूट को यूपी में पहली रैंक प्राप्त हुई है।
इस उपलब्धि पर डीएम अभिषेक आनंद ने वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार समेत स्टाफ को बधाई दी है।
कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार संदीप कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारियों को उनकी कार्यशैली को देखते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।