फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कलचिहा में फैला डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलचिहा में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही गांव में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर दवा वितरित की और डीडीटी का छिड़काव किया। गांव में सात लोग डायरिया से ग्रसित हैं। पिछले तीन दिनों में डायरिया से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बरगढ़ क्षेत्र के कलचिहा निवासी राजकुमारी (65) को उल्टी-दस्त की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार का प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा कलचिहा निवासी ननकी देवी (70) को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन उसे घर ले आए। उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा गांव में लखन कोल (75), ममता (30), रजनीश यादव (18), सपना यादव (18), निर्भय यादव (14) व मोड कालोनी कलचिहा निवासी पुष्पा (40) भी डायरिया ग्रसित है। सूचना मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और घर-घर जाकर दवा वितरित की। इसके अलावा गांव में डीटीटी का छिड़काव भी कराया गया। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मऊ सीएचसी से एक टीम गांव भेजने के लिए कहा गया। गांव में टीम ने इलाज भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें