चित्रकूट। आरोग्य के देवता धनवतरि की जिले में कई स्थानों पर जयंती मनाई गई। जिसमेें शहर के बेड़ी पुलिया स्थित आयुषग्राम ट्रस्ट परिसर मेें धन्वंतरि जयंती व आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिसमें धन्वंतरि पीठ की स्थापना भी की गई। जिसमें कलश यात्रा निकालकर 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुषग्राम ट्रस्ट भारतीय चिकित्सा परिषद , उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष मदन गोपाल वाजपेयी, डा अर्चना वाजपेयी, आचार्य माता प्रसाद शुक्ल, भूपेेंद्र कुमार पांडेय, श्याम प्रकाश शुक्ला, अनंतराम त्रिपाठी, वाल्मीकि द्विवेदी, आलोक पाल आदि मौजूद रहे। वही शिवरामपुर कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर में आरोग्य भारती व विद्या भारती ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के जिला सचिव डा. बैजनाथ सिंह पटेल, संरक्षक कमलाकांत उपाध्याय शास्त्रों में कहा गया कि पहला धन निरोगी काया है। सबसे महत्वपूर्ण धन तो हमारा निरोगी शरीर है। इस मौके पर विजय शंकर, धनश्याम, फूलचंद्र, आदि मौजूद रहे। दीनदयाल शोध संस्थान ने भी धनतेरस पर्व में ग्रामश्री मेला की शुरूआत किया। जिसमें सांसद आर के सिंह पटेल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर संगठन सचिव अभय महाजन आदि मौजूद रहे।