फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमावस्या पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पितृविसर्जनी अमावस्या आज बुधवार दो अक्तूबर को है। जिससे एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए है। सरकारी आंकडों के अनुसार लगभग चार लाख श्रद्धालु जुटेंगे इसमें एक लाख मंगलवार को ही पहुंच गये हैं। जो रामघाट सहित तीथ स्थानों में डेरा जमा दिया है। जिला प्रशासन ने भी मेला की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

धर्मनगरी चित्रकूट भगवान श्रीराम ने वनवास काल में मंदाकिनी नदी में अपने पिता दशरथ क की मृत्यु होने पर मंदाकिनी नदी में पिंडदान किया था। इससे पितृविसर्जनी अमावस्या में जल तर्पण व पिंडदान करने के लिए बड़ी संख्या मेेंं श्रद्धालु आते हैं।
मेला क्षेत्र का डीएम शिवशरणाप्पा जीएन सहित एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने धर्मनगरी तीर्थ क्षेत्र में सफाई कराने सहित जल संस्थान के अधिकारियों को पानी के टैंक खड़ा करने के लिए निर्देश दिए हैं। उधर मप्र क्षेत्र में डीएम सतना अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें