फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूत बनकर कई जगह पहुंचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। बुजुर्ग, विधवा, निराश्रित, आदिवासियों को खाद्यान्न मुहैया कराने के एसपी अंकित मित्तल के निर्देशों के क्त्रस्म में रैपुरा थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने ट्वीट के माध्यम से हनुमानगंज की विधवा पतंगी, गेंदिया पत्नी छंग्गा, सखिया पत्नी चुनका, छंग्गी पत्नी घुल्सू, मंटोरिया पत्नी विजय, ननकी पत्नी समयलाल, लंगड़ी पत्नी सुखलाल, संवरिया पत्नी शिवलखन व मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बराहमाफी, बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी जाने वाले 26 आदिवासी श्रमिकों के परिवार को भोजन उपलब्ध कराया। गंतव्य तक के लिए साधन की व्यवस्था की। थाना राजापुर के प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने क्षेत्र भ्रमण कर लंच पैकेट बांटे। बरगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बांदा से मप्र जा रहे मजदूरों को लंच कराकर रवाना किया। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने महोबा जा रहे सात मजदूरों को रोककर भोजन देकर वाहन मुहैया कराया। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने परिक्त्रस्मा मार्ग पर बेसहारा याचकों व बंदरों को चना खिलाया। राजापुर थाना के एसआई सुधीर सिंह ने 20 मजदूरों को भोजन, वाहन आदि के प्रबंध किए हैं। इसी प्रकार पीआरबी टीम ने राजापुर में पानी पूरी की ठेलिया लगाने वाले जालौन के कमल सिंह को राशन प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें