फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 15 से 498 किमी नहरों की होगी सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रबी सीजन से पहले जिले की 104 नहरों की 498.154 किमी लंबाई में सिल्ट सफाई कराई जाएगी। बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग ने अभियान को मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखा। सफाई का काम 15 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में कुल 141 नहरें हैं, जिनकी लंबाई 628.886 किमी है। डीएम ने सफाई कार्य से पहले, दौरान और बाद में नोडल अधिकारियों से स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहर से निकली सिल्ट सर्विस रोड पर न डाली जाए और काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लेने के निर्देश दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें