फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रूठों को मनाने व गुटबाजी खत्म कराने के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बांदा चित्रकूट की सीट पर रूठों को मनाने व गुटबाजी खत्म कराने के लिए दुबारा आना पड़ा। शुक्रवार की शाम को हेलीकाप्टर से वह जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद सीधे वह बैठक स्थल पहुंचे और सभी से पार्टी नीतियों की जानकारी दी। लगभग एक घंटे तक कई प्रमुख लोगों से अलग अलग बातचीत भी की। यह काम उनका रातभर चलेगा। यहीं पर उनका रात्रि प्रवास है।
विज्ञापन

भाजपा में प्रत्याशी घोषणा के बाद से प्रत्याशी आरके पटेल दिनरात चुनाव प्रचार में लगे हैं, लेकिन उनके ही दल के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व पूर्व विधायक आनंद शुक्ला की नाराजगी दूर नहीं हुई। इसे लेकर एक विशेष वर्ग में भी कई स्थानों पर गुटबाजी देखी गई। इन रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दुबारा लोकसभा क्षेत्र में आना पड़ा। इसके पूर्व वह नामांकन के लिए बांदा आये थे।
हेलीपैड में उतरने के बाद डिप्टी सीएम के चेहरे में चिंता के भाव दिखे और वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं की और बैठक के लिए बिंदीराम होटल पहुंच गये। यहां पर एक विशेष वर्ग के प्रमुख लोगों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम ने कुछ पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर गुटबाजी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भाजपा को जिताने के लिए काम करने का संदेश दिया। इस मौके पर सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका चित्रकूट चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, प्रेमलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें