फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में मिले 10 डेंगू पाजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं। तीन दिन में डेंगू के 10 मरीज मिले। इनके लिए विशेष अस्पताल खोह में बनाया गया है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 185 पहुंच गई है। शुक्रवार को तीन मरीजों के डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पाजिटिव मरीजों के बेहतर इलाज के लिए खोह स्थित अस्पताल को विशेष डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल बना दिया है। इसके पूर्व इस अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए भी इलाज का विशेष इंतजाम किया गया था।
सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि लगातार विभाग नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर फागिंग व जागरूकता के कार्यक्रम करा रहा है। लोगों से डेंगू से सावधानी के लिए खुद भी जागरूक रहने के लिए कहा गया है। हर अस्पताल में इसका इलाज कराया जाता है, लेकिन विशेष रूप से अलग अस्पताल भी संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें