फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजसेवी महेंद्र कुमार ओबराय उर्फ गुलाटी ने डीएम को लिखे पत्र में इटवां डुडैैला गांव में हुए भ्रष्टाचार के मामले में प्रधान व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि इटवा डुडैला गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शासकीय धन 98 लाख 46 हजार के दुरपयोग करने का आरोप लगा है। जिस पर उसने 14 अगस्त 2020 को उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। इसमें भ्रष्टाचार सही पाया गया था।
इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम ने प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर आख्या भी मांगी थी। इसके बाद मामले को दबा दिया गया। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में प्रधान व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें