शिवरामपुर(चित्रकूट)। दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस बचा रही है। पीड़ित ने किसी दूसरे सीओ से जांच कराए जाने की मांग की है।
शुक्रवार को मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर में बिहारा गांव निवासी वंशगोपाल ने प्रदेश के राज्यमंत्री को बताया कि उसकी भतीजी रोशनी पुत्र रामनरेश का विवाह सात मार्च 2019 को पौहर बदौसा निवासी रोहित पांडेय से हुआ था। 27 मई 2021 की रात में ससुरालियों ने दहेज के खातिर उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला है। इस मामले की बदौसा में पति समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज है। जांच में पुलिस पक्षपात कर रही है। पीड़ित ने किसी दूसरे सीओ से जांच कराने की मांग की है।