फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठा क्षेत्र में बनाये गये कूपों के निर्माण में मात्र खानापूर्ति की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामपाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कही। कहाकि 2014-15 मेें मानिकपुर ब्लाक के पाठा क्षेत्र के शेखापुर गांव मेें नाबार्ड की ओर से लगभग पांच लाख का एक सामुदायिक सिंचाई कूप के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया था। जिसमें निर्माण के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई है। कुआं के निर्माण में 12 फीट मिट्टी की खुदाई व सात फीट पत्थर मशीन के माध्यम से खोदा गया। जिसमेें लगभग 50 हजार रुपये ही खर्च किये गये। शेष धनराशि का गबन कर लिया गया। लघु सिंचाई विभाग के कूप निर्माण में किये गये फर्जी कार्र्यों की जांच की जाए। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ईश्वर चंद्र ने बताया कि पाठा क्षेत्र में बनाये गये कूपों की योजना अपरिहार्य कारणों से बीच में बंद कर दी गई थी। शासन को धनराशि भी लौटाई गई थी। मामले की जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें