फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नहर किनारे अधूूरी सड़क बनवाने की मांग

Wed, 30 Aug 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे सोनेपुर गांव में अधूरी पक्की सड़क बनी पड़ी है। इसे बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। सभी ने डीएम को लिखे पत्र में अधूरी सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के कुलदीप कुमार, पप्पू, गंगो, गुड्डू, सोना, विद्या, छविलल, संगम व धनराज आदि ने बताया कि सोनेपुर से तरौंहा जाने के लिए एक किमी. से कम डामरयुक्त पक्की सड़क नहर के बगल से बनवाई गई थी। इस नहर के किनारे कई पुरवा बने हैं।
इनमें सैकड़ों लोगों की आबादी रहती है। सोनेपुर ग्राम से कुछ ही दूर तक डामरयुक्त सड़क बनाई गई। आगे तरौंहा तक नहर के बगल में कच्चा मार्ग है। इस मार्ग से ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन आदि वर्षाकाल में दलदल में फंस जाते है। साथ ही पैदल आवागमन में भी दिक्कतें होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शेष पड़े कच्चे मार्ग को पक्का कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें