फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गिरे पेड़ में दबे एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

Wed, 02 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सदर रोड किनारे लगा वर्षों पुराना पीपल का पेड़ मंगलवार की देर शाम को मामूली बारिश के दौरान टूटकर गिरा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से सदर रोड का एक मार्ग तीन घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

शहर के धनुष चौराहे (ट्रैफिक) से सदर रोड की ओर जाने वाले डिवाइडर मार्गके एक तरफ लगा वर्षेां पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इसका एक हिस्सा पहले ही टूट चुका था। शेष हिस्सा सड़क की ओर गिरा। इसी बीच वहां से गुजर रहा हरिहरपुर निवासी अंकित पटेल (19) व महुराई बांदा निवासी कृष्ण गोपाल (21) पुत्र रामनरेश चपेट में आकर दब गए। यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मददसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकित के मौत की पुष्टि की। कृष्ण गोपाल को इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया है।

पुत्री की हत्या की आशंका जताई
राजापुर। थाना क्षेत्र के सगवारा निवासी लखनलाल पांडेय ने उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि उसकी बहन की ससुरालियों ने हत्या की है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बताया कि बहन खुशबू का विवाह 10 मई 2023 को महुटा अतर्रा बांदा निवासी हरेकृष्ण के साथ की थी। दहेज की लालच में उसकी बहन को प्रताड़ित कर 30 जुलाई को करंट लगाकर मार दिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें