फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हत्या कर युवक का शव फेंका

Sun, 12 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चितवार के पास स्थित चेकडैम किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालता रोड करही निवासी 22 वर्षीय मोहित सिंह का शव तीन किमी. दूर चितवार के पास मिला। उसके पिता जय उर्फ बलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को मोहित बिना किसी को बताए चला गया था। रात्रि को घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की शाम को पुलिस से मामले की जानकारी मिली। आरोप लगाया कि उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर शव फेंका गया है। कई लोगों पर शक जताया है।
थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की हत्या किए जाने का शक है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। चाकू बरामदगी मामले में मृतक मोहित एक बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहले पहुंचे थे। शव की शिनाख्त के बाद यूपी-112 को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें