फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संदिग्ध हालात में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Wed, 13 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रंपुरवा रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बांदा के बिसंडा थाना के घूरी गांव निवासी सुशील सविता (27) की शादी पहाड़ी कस्बा स्थित संगीता देवी के साथ छह वर्ष पहले हुई थी। मृतक के साले पहाड़ी निवासी ललित कुमार ने बताया कि सोमवार को जीजा (सुशील) ससुराल पहाड़ी अपनी पत्नी को लेने के लिए आए थे। ससुरालीजनों ने पुत्री को तीज त्योहार बाद ले जाने की बात कही। इसके बाद वह वापस वह अपने गांव चला गया था।
मृतक के जीजा होरीलाल ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की देर रात्रि को पुलिस से सूचना मिली कि भरतकूप के रंपुरवा रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला है।
विज्ञापन

शरीर पर ट्रेन से कटे होने के कोई निशान नहीं थे, सिर्फ कुछ चोटें ही थी। परिजनों ने हत्या कर शव पटरी पर फेंकने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। दादी राजाबाई ने बताया कि पत्नी के न आने पर वह गुमसुम था। सुशील बाल काटने का काम करता था।
मृतक के माता पिता का पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। उसके कोई संतान नहीं है। इस संबंध में थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें