फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुल घाट की सीढ़ियों पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में युवक का शव मंदाकिनी नदी किनारे घाट की सीढ़ियों पर मिला। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नदी मेें डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि उसे पानी में डुबाकर अथवा अन्य तरीके से हत्या की गई है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े नहीं मिले हैं। चप्पल घाट से दूर मिली है।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी के किनारे पुलघाट पर संदिग्ध हालत में युवक का शव सोमवार को मिला। सुबह से सभी ने यही माना कि नदी में डूबने से उसकी मौत हुई होगी। सिंचाई कालोनी कर्वी निवासी अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि छोटा भाई सोनू मिश्रा (35) शाम को घर से निकल गया था। वह टीशर्ट व पैंट पहने था। देर रात तक वापस न आने पर खोजबीन करते रहे। सवेरे भाई का शव पुल घाट पर सीढ़ियों पर पानी में मिला। बताया कि सोनू नदी में तैर लेता था। उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है या नदी में डुबोकर मारा है।
कहा कि सोनू के कुछ परिचितों पर शक हैए जिनसे देर रात व सुबह फोन पर बातचीत भी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस में कार्रवाई के लिए पत्र देंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें