चित्रकूट। रैपुरा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मवेशियों से भरी एक डीसीएम पकड़ी। तलाशी में दो आरोपी को भी दबोचा। डीसीएम में 22 मवेशी लदे थे। एसआई मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह दूसरे दरोगा अखिलेश सिंह के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक डीसीएम आई, उसको रोक कर देखा तो उसमें मवेशी लदे थे। कागजात मांगे तो चालक नहीं दिखा सका। चालक ने अपना नाम पता खखरेरु थाना क्षेत्र हकीमपुर खंतवा निवासी पंचम व उसके गांव की ही साथी छोटा रहा। बताया कि डीसीएम से मवेशियों को उतार कर गिनती की गई तो 12 भैंस व 10 भैंसा निकले। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।