फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा

Sun, 11 Jun 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । अंतरराष्ट्रीय वसुंधरा परिवार के सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को हुआ। नया गांव स्थित आचार्य आश्रम में परिवार के संरक्षक पूर्व गृह सचिव जगन्नाथ सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर शुरूआत की। वर्ग में कई राज्यों के लगभग तीन सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना वर्ग का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पूर्व गृह सचिव ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए वसुंधरा परिवार की स्थापना हुई है। परिवार का संपूर्ण संचालन महिलाओं क माध्यम से किया जा रहा है। कक्षा छह से 12 तक तक मेधावी और गरीब बच्चियों को आईएएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
वसुंधरा के संस्थापक आशुतोष ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व तेलांगना के लगभग 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रात: पांच बजे से आचार्य पद्धति से वर्ग की शुरूआत होती है। इस मौके पर सत्यजीत पांडेय, प्रो. त्रिभुवन सिंह, एसएन मिश्रा, रमेश, उपेंद्र, करुणेश, रजनीकांत नायक, डॉ. विनोद, धर्मेंद्र, ओम चौहान, आशुतोष, संस्कार संज्ञा, सुरेंद्र, शिवांगी, अंजली मेहरा, अदिति, सरिता व डॉ. मुकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें