खोही (चित्रकूट)। तुलसी जयंती समारोह का आयोजन जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश क्षेत्र के तुलसी शोध संस्थान में सभागार में किया गया।
इसका समापन गुरुवार को किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कलाकारों ने नाटक के माध्यम से तुलसी चरित्र प्रस्तुत किया।
सभागार में नाट्क व भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। गोस्वामी तुलसी दास की पत्नी रत्नावली के जीवन पर वेद नाट्य संस्था उज्जैन ने नाटक प्रस्तुत किया। इस दृश्य को देकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
तुलसी के राम विषय पर डॉ. कृष्णमणि चतुर्वेदी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहा कि तुलसी के राम हमें जन-जन के रूप में दिखाई देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अवधेश प्रसाद पांडेय ने किया। इस मौके पर महंत मौनी महराज, दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।