करतल। श्री कृष्णा जल बिहार एवं विराट दंगल का आयोजन न्याय पंचायत नहरी में 7 सितंबर का किया जाएगा। व्यवस्थापक ग्राम पंचायत नहरी ग्राम प्रधान चंद्रकली एवं आयोजक कल्लू अरजरिया रककू तिवारी शिवप्रसाद गुप्ता लालमन यादव एवं बिहारी ने बताया कि इस वर्ष आयोजन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सैरा आदि का जवाबी प्रोग्राम किया जाएगा। जल विहार एवं विराट दंगल में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के दर्शक भारी संख्या में भाग लेते हैं। (संवाद)