फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डकैतों ने ग्रामीण का किया अपहरण कुछ घंटे बाद छूटा

Wed, 04 Jun 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे बरौंधा के जंगल स्थित छितैनी गांव से एक ग्रामीण का डकैतों ने अपहरण् कर लिया। इसकी जानकारी होने पर एमपी व यूपी पुलिस के जवानों ने जंगल की घेराबंदी की। इससे डकैत ग्रामीण चुन्नू प्रसाद को छोड़ दिया। ग्रामीण थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। बरौधा जंगल के धरमपुर थाना क्षेत्र के छितैनी गांव पड़ता है। इस गांव के एक ग्रामीण का डकैतों ने सोमवार की देर शाम को अपहरण कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर सतना, पन्ना सहित चित्रकूट पुलिस ने जंगल में घेरबंदी की। प्रमुख स्थानों में कांबिंग भी कई। इससे डकैत ग्रामीण को छोड़कर भाग गए। पन्ना जिले की एएसपी वंदना सिंह चौहन ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही।इधर मंगलवार को चित्रकूट के जंगलों में भी अपरएसपी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कांबिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें