फोटो-7- 84 कोसीय यात्रा जानकीकुंड पहुंची। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। साधु-संतों की 84 कोसी यात्रा शनिवार को रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) जानकी कुंड पहुंची। यहां सभी का स्वागत किया गया।
रघुवीर मंदिर से जयकारों व ध्वजा पताका के साथ साधु-संतों की अगुवाई में यात्रा निकली। इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जानकी कुंड से स्फटिक शिला, सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, राम शैय्या, भरतकूप, कामदगिरी, अमरावती, हनुमान धारा, रामघाट होकर रघुवीर मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डॉ. बीके जैन ने कहा कि परिक्रमा के लिए पधारे साधु-संतों की तपस्या देखकर आश्चर्य होता है।