फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेज हवा के साथ बारिश से फसल भीग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/सरैंया। जिले में दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। शनिवार की दोपहर को मानिकपुर व सरैंया क्षेत्र में तेज बारिश भी कई स्थानों पर हुई। इससे खेत में खड़ी फसल भीग गई। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मानिकपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे खेत में तैयार गेहूं, चना, सरसों की फसल भीग गई। खलिहान में रखा भूसा उड़ गया। इससे किसान चिंतित नजर आए। सरैंया के किसान राकेश कुमार ने बताया कि इस समय किसान खेतों में फसल को काटने में जुटा है। वहीं बारिश होने से फसल की कटाई में समस्या आ रही है। फसल भीग गई है इससे किसान परेशान हैं। सेमरिया गांव के किसान पवन सिंह ने बताया कि इस वर्ष अच्छी फसल की पैदावार हुई है लेकिन दो दिन से मौसम में बदलाव होने से नुकसान हो रहा है। यदि बारिश अधिक हो गई तो किए कराए पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें