फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह माह पूर्व लगी दस लाख की मशीन फुंकी, 26 गांव प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर क्षेत्र में धान की खेती सबसे अधिक होती है। उसी क्षेत्र में स्थित चिल्लीमल पंप कैनाल के बिजली उपकरण फुंक गए हैं। इससे नहर नहीं चल रही। 26 गांवों की लगभग एक हजार बीघा धान की फसल सूख रही है। छह माह पूर्व ही 10 लाख की नई मशीन लगी थी, खराब हो गई। इससे गांवों में बिजली संकट है।
विज्ञापन

चिल्लीमल पंप कैनाल से 26 गांवों की सिंचाई होती है। इसमें प्रमुख रूप से भदेहदु, चिल्लीमल, चांदी,तीरधुमाई, धौरहा, बिहरवां, अतरौली, खोपा, सुरवल, बकटा, अर्की, वीरधुमाई, सुर्की, नैनी आदि गांव है। इसी पंप कैनाल से खेतों की सिंचाई होती है। ज्यादातर किसान धान की रोपाई कए है। किसान सुशील मिश्रा, करुणेश मिश्रा, धर्मराज यादव, गंगासागर, अजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या हो रही है।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि अचानक हाईवोल्टेज के कारण पैनलों में आग लग गई है। इससे पूरे पैनल जल गए हैं। अधिशासी अभियंता बिजली उप खंड राजापुर को सूचना दी गई है। बिजली कर्मचारी जले उपकरण को सही कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
हर घर जल योजना के लिए कर दिया कनेक्शन
चिल्ली पंप कैनाल के लिए शासन के आदेश पर अलग से फीडर बनाया गया था। इसके लिए बिजली विभाग की तरफ से उपकरण भी लगाए गए थे। अब इसी फीडर से हर घर नल योजना के लिए सप्लाई किए जाने वाले पानी के लिए भी कनेक्शन कर दिया गया है। लोड बढ़ने से उपकरण जल गए।

इनसेट...
फूंके उपकरण जल्द सही कराएं : विधायक
सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि चिल्लीमल पंप कैनाल के उपकरण फुंक जाने से मशीनें नहीं चल रही हैं। इस कारण नहरों का संचालन बंद है। हजारों बीघा लगी धान की फसल सूख रही है। गांवों में भी बिजली का संकट है। किसानों के हित में पंप कैनाल में लगे बिजली के उपकरण जल्द सही कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें