फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मूसलाधार बारिश से शहर-गांव में पानी- पानी

Sun, 19 Aug 2018 10:57 PM IST
जिले में मूसलाधार बारिश से शहर-गांव में पानी- पानी
विज्ञापन
road - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में शनिवार की रात मूसलाधार बारिश से शहर सहित गांवों में पानी-पानी हो गया। कई कच्चे घरों की दीवार गिर गई। मकानों में पानी भर जाने से शहर वासी परेशान रहे। प्रमुख सड़कों सहित गलियों में पानी भरने से जाम लग गया। सुबह तक बारिश जारी रही। बारिश इतनी तेज थी की छाता लेकर निकलना मुश्किल था। कई जगह पेड़ भी गिर गए। गांवों में जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं।
 शनिवार की देर रात से रविवार तड़के तक हुई मुसलाधार बारिश से जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में चार घंटे लगातार होती रही। जिससे प्रमुख सड़कों सहित गलियों में जलभराव से निकलना मुश्किल हो गया। कई कच्चे घरों की दीवारें गिर गई। पक्के मकानों भी टपकने लगे सड़कों का पानी अंदर आ जाने से पाइप के माध्यम से पानी निकालना पड़ा। बेडीपुनिया पर तो तालाब जैसा नजारा रहा। सड़क पर इतना पानी भर गया कि सावन माह में मंदिर जाने वालों को तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। शहर में स्थित कई सरकारी भवन परिसर में भी जल भराव हो गया। उधर खोही सीतापुर से खुटहा मार्ग में नाले का पानी भर जाने से 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जिससे सड़के के दोनो किनारे वाहन खडे़ रहे।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
चित्रकूट। जिले में मूसलाधार बारिश से खेत-खलिहानों में भी पानी भर गया। जिससे किसानों के चेहरे खिल गये। धान की फसल के अधिक फायदा बताया गया। किसान ललित सिंह, अरूण द्विवेदी, श्याम लाल ने बताया कि जोरदार बारिश से किसानों को अधिक लाभ हुआ है।

एसडीएम कालोनी में जलभराव
चित्रकूट। तेज बारिश होने से शहर के एसडीएम कालोनी, सहित कई प्रमुख मोल्लहे में जल भराव से घरों में पानी भर गया। सुबह होने पर पाइप के माध्यम से पानी निकालने को मजबूर हो गए। रामकिशोर, महारथी, राजू शुक्ला, अमित शुक्ला , बब्बू पाडेय, नवल किशोर अािद के घर  के अंदर पानी भर गया। जिसमें रामकिशोर तिवारी टीवी, पंखा आदि खराब हो गये।

दीवारें गिरीं घरों में घुसा पानी  
चित्रकूट। शहर के पास स्थित शोभा सिंह का पुरवा में नाली का निर्माण न होने से नत्थू यादव, रघुनंदन, के घर  की दीवरें गिर गई। मौके पर 100 न. पुलिस पहुंची। शहर के चमड़ा मंडी के रामभवन कारीगर का घर गिर गया । कछारपुरवा के रामभवन व देवीदयाल का मकान ढह गया। कामता, बडेलाल व रामकुमार के घर में पानी भर गया। मुख्यालय के एसडीएम कालोनी स्थित सती सीता प्राथमिक विद्यालय समेत अमित शुक्ला, महारथी, राजू शुक्ला, नवल किशोर, मुकुल, ललित विश्वकर्मा, रामकिशोर पटेल, मनोज गुप्ता आदि के घरों में पानी घुस गया। दोपहर तक इन घरों के लोग घर के अंदर चारपाई पर ही बैठे रहे।

प्रभावितों की सहायता की जाए
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता दी जाए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कई क्षेत्र में बारिश न होने से निराशा
चित्रकूट। पहाड़ी व मऊ, मानिकपुर क्षेत्र में बारिश कम होने से इन क्षेत्रों के निवासी निराश रहे। कहा कि जिला मुख्यालय के आस पास ही अधिक बारिश हुई है। उनके क्षेत्र में रविवार को बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें