फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा सैकड़ा अज्ञात किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे पर अन्ना मवेशियों को मुख्यालय ले जाते समय पुलिस-किसानों के बीच लाठीचार्ज के मामले में आधा सैकड़ा  किसानों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं चारों नामजद किसानों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।   
मंगलवार को किसान रक्षा दल की अगुवाई में अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए सैकड़ों किसान हजारों मवेशियों के साथ प्रदर्शन करने को मुख्यालय जा रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी गांव में पुलिस टीम ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर मवेशियों को हांक दिया था।
विज्ञापन
  इसी दौरान मुख्यालय में किसान व मवेशियों को न घुसने देने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जवाब में किसानों ने भी लाठियां चटकाईं जिसमें सीतापुर चौकी प्रभारी चुटहिल हो गए थे।   पुलिस ने 14 किसानों को पकड़कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपियोें में किसान रक्षा दल के अध्यक्ष शंभू सिंह चंदेल, अशोक कुमार, जगप्रसाद और रामदास को 25-25 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।   साथ ही आधा सैकड़ा अज्ञात किसानों पर हाईवे पर जाम लगाने, पुलिस कर्मी को घायल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपेार्ट दर्ज की गई है। जमानत पर छूटने के बाद किसान रक्षा दल के अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस टीम ने निर्दोष किसानों पर लाठियां बरसाईं हैं।
विज्ञापन
  आधा सैकड़ा किसानोें को कोतवाली व पुलिस चौकी में जबरन बैठाया गया। अब फर्जी मुकदमा लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अन्ना मवेशियों की समस्या का समाधान प्रशासन नहीं करेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें