फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने वृद्धा व वृद्ध से छीनी नगदी,

Wed, 23 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के एसबीआई शाखा में अंदर जाने को मशक्कत करते लोग व रोकती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 चित्रकूट। मुख्यालय के एटीएम के बाहर लाइन में खड़ी वृद्घ महिला से एक बदमाश रुपये छीनकर भाग गया। वहीं एक अन्य घटना में स्टेशन रोड पर वृद्घ से हजारों की टप्पेबाजी हुई। दोनों ने घटना की जानकारी पुलिस थाने में दी है।
विज्ञापन



तरौंहा के अंबिका कुंज निवासी धेउवा पत्नी बन्नो निषाद (62)ने बताया कि वह दो पांच और एक हजार की नोट लेकर इलाहाबाद बैंक तरौंहा शाखा के बाहर लाइन में खड़ी थी तभी एक युवक आया और थोड़ी देर तक उसके पास खड़ा होकर नोटों की बात करता रहा।

फिर अचानक हाथ से नोट छीनकर भाग निकला। लाइन में खड़े किसी भी युवक ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। एक अन्य घटना में मुख्यालय के स्टेशन रोड़ स्थित बैंक आफ बडौदा शाखा के बाहर लाइन में खडे़ शंकर बाजार निवासी वासुदेव प्रसाद (63) ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को उसकी जेब में रखे लगभग 50 हजार रुपये लेकर एक युवक भाग निकला।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर दूसरा युवक बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। दोनों बाइक से इलाहाबाद  रोड़ की तरफ भागे। वह पूरे पुराने नोट जमा करने आया था। दोनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। नोटबंदी के बाद साइबर क्राइम भी बढ़ने लगा है। मुख्यालय के पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र इंतियाज ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक कर्वी में खाता है और एटीएम धारक भी है। कार्ड तो उसके पास है

लेकिन दो दिन के अंदर अज्ञात लोगों ने 72 हजार की खरीददारी उसके खाते से कर ली है। मोबाइल में रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही बैंक मैनेजर व कोतवाली में सूचना दी है। लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


भुक्तभोगी ने खाते के रुपये वापस दिलाने और साइबर क्राइम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें