एक्सीडेंट के बाद ट्रेक पर पड़ी लाशें
चित्रकूट। लगातार कई साल से बीमारी से परेशान वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा निवासी सूरज पाल सिंह(75) सोमवार को सूर्योदय के पूर्व ही घर से बिना किसी को बताए निकल आए। इसके बाद रेल पटरी के पास जाकर ट्रेन के सामने कूद गए। सूर्योदय होने पर वहां से गुजरे कुछ लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के इकलौते पुत्र भूपत सिंह ने बताया उसके पिता कई साल से बीमार थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन कई माह से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा था। इसी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। मृतक के दो पुत्रियंा भी हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।