खलिहान में घुसे मवेशियों को भगाने से नाराज मवेशी मालिकों ने एक परिवार के कई लोगों को लाठियों से पीट दिया। उसके बाद फायरिंग करते हुए हमलावर भाग निकले।
थाना क्षेत्र के कादरगंज बालू यादव पुरवा निवासी रामलखन पुत्र फर्रा ने बताया कि गुुरुवार की सुबह उसकी छोटी पुत्री मन्नू खलिहान में रखी फसल की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान कुछ मवेशी घुस आए। इससे वह डंडे से मारकर मवेशियों को भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रभुदयाल आठ लोगों के साथ खलिहान में पहुंचा रामलखन उसकी पत्नी रमापति, पुत्र राकेश व पुत्री ज्ञानू को पीट दिया। पीड़ित ने बतायश कि हमलावरों ने फायरिंग भी की है। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभुदयाल समेत छंगा, राममूरत, हरिशचंद्र, राजाभइया, मुकेश, जागेश्वर, भूरा व अशोक निवासीगण कादरगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।