जमीन के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों के बीच लाठियां चल गईं। जिसमें पुत्र व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति की तहरीर पर पिता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुख्यालय के शंकरगंज निवासी राममिलन ने बताया कि गुरुवार सुबह उसके पिता बुद्धलाल ने जमीन बंटवारे के लिए सभी भाइयों को खेत के पास बुलाया। बंटवारे के दौरान बडे़ पुत्रों को ज्यादा हिस्सा देने का उसने विरोध किया, तो पिता और दोनों भाइयों ने उसे लाठियों से पीट दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी चुनबादी की भी पिटाई कर दी। घायल दंपति ने कोतवाली में पिता बुद्धू, भाई राजाराम व बडकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।